






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवबंर 2025। श्रीडूंगरगढ़ में गोल्ड, डायमंड, सिल्वर, कुंदन व पोलकी ज्वैलरी को नए आयाम मिलेंगे। यहां सोमवार को रानी बाजार में शनि मंदिर के पास शानदार कान्हा ज्वैलरी शो रूम का उद्घाटन हुआ है।
विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने फीता काट कर उद्घाटन किया। विधायक ने संचालक परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रत्न आभूषण उद्योग का राजस्थान की जीडीपी में 17 प्रतिशत योगदान है और अत्याधुनिक कान्हा ज्वैलरी शो रूम की स्थापना व सेवाओं से क्षेत्र में भी आभूषण उद्योग को गति मिलेगी। उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रसिद्ध राजस्थानी कॉमेडियन मुकेश सोनी, भामाशाह मोहनलाल सिंघी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति पारख, सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम सोनी, पवन कुमार सोनी झुंझुनू, ओमप्रकाश सोनी डीडवाना, गणेशमल सोनी सांडवा सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। अतिथियों ने सोने चांदी की कीमतों पर चर्चा की तो शोरूम के संचालक दिनेश व संदीप सोनी ने बताया कि बढ़ती कीमतों के बीच कम सोने में बेहतरीन डियाजन की आधुनिक ज्वैलरी की शानदार रैंज शोरूम में मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि भारी ज्वैलरी में टेम्पल ज्वैलरी से लेकर हर प्रकार की ज्वैलरी शोरूम में अवेलबल होगी। दिनेश सोनी ने कहा कि शोरूम में नई टेक्नोलॉजी के साथ पूर्ण विश्वास का निर्माण करने के लिए सेवाएं दी जाएगी। शोरूम के सह संचालक दीपिका व नीलू सोनी ने बताया कि कान्हा शोरूम में 100 प्रतिशत मीना (कांच) लेस व नग लेस आभूषण मिलेंगे जिनपर मैकिंग चार्ज मात्र 5 प्रतिशत लिया जाएगा। यहां पक्के बिल के साथ हॉलमार्क ज्वैलरी का कार्य शुद्धता के साथ होगा। इसी के साथ सोने व चांदी के गहनों की शुद्धता की जांच ग्राहकों के लिए बिल्कुल नि:शुल्क की जाएगी। शोरूम के संरक्षक एडवोकेट मोहनलाल सोनी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी का आभार जताया। सोनी ने बताया कि क्षेत्र में गोल्ड, डायमंड, सिल्वर, कुंदन व पोलकी ज्वैलरी के उद्योग को नई ऊर्जा देने का प्रयास कान्हा शोरूम द्वारा किया जाएगा। सोनी परिवार ने नई डिजायन व गोल्ड ज्वैलरी पसंद करने वाले व शादी विवाह वाले परिवारों के लोगों से एक बार जरूर शोरूम विजिट करने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक 83020 67036 पर भी संपर्क कर सकते है।






