May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवम्बर 2025। सड़क हादसों के दौर में यात्रा के दौरान अपने परिवार को सर्वाधिक सुरक्षा देने के लिए श्रीडूंगरगढ़ अब टाटा पर भरोसा कर रहा है। टाटा की मजबूती के साथ जबरदस्त माईलेज, अधिकतम फीचर एवं स्टाईलिश लुक के कारण क्षेत्रवासी टाटा कार को अपने परिवार में नए सदस्य के रूप में शामिल कर रहे है। गत नवरात्रा एवं दीपावली सीजन के दौरान 45 परिवारों में टाटा की गाडियां शामिल होकर इस वर्ष नया रिकार्ड बना था एवं दीपावली के बाद भी क्षेत्रवासियों में टाटा की कारों के लिए उत्साह कायम है। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे पर पूर्व विधायक किशनाराम नाई के पेट्रोल पंप के पास स्थित टाटा शोरूम के प्रबंधक गोविंद सारस्वत ने बताया कि शुक्रवार को तीन परिवारों ने टाटा की तीन मॉडल्स की गाडियों को खरीदा है। शुक्रवार को टाटा पंच सीएनजी को गांव आडसर के कमल स्वामी ने, टाटा नेक्सोन ईवी को समंदसर के राजकुमार गोदारा ने एवं टियागो पेट्रोल को गांव रेवाड़ा के पूनमसिंह राजपुरोहित ने डिलवरी ली है। टाटा श्रीडूंगरगढ़ के विशाल स्वामी एवं संजय स्वामी ने सभी ग्राहकों का अभिनंदन करते हुए कोई सी भी गाड़ी खरीदने से पहले एक बार श्रीडूंगरगढ़ टाटा शो-रूम विजिट जरूर करने की आग्रह किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाटा नेक्सोन ईवी को अपने परिवार में शामिल किया समंदसर के राजकुमार गोदारा ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रेवाड़ा के पूनमसिंह राजपुरोहित ने टाटा टियागो पेट्रोल वैरियंट पर जताया विश्वास, अब सुरक्षा के साथ होगी यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आडसर के कमल स्वामी ने टाटा पंच के सीएनजी वैरियंट से सुनिश्चित किया अधिकतम माईलेज एवं सुरक्षित सफर।