May 21, 2026
IMG-20251122-WA0036

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवम्बर 2025। आज शुक्रवार से श्रीडूंगरगढ़ में तब्लीगी जमात का बीकानेर जिला स्तरीय इज्तिमा श्रीडूंगरगढ़ में शुरू हुआ है। तीन दिनों तक चलने वाले इस इज्तिमा में बीकानेर एवं चूरू जिले के हजारों मुसलमान शामिल होगें एवं सोमवार को तब्लिगी जमात के राजस्थान राज्य के जिम्मेदार मौलाना चिरागुद्दीन दुआ करवा कर इसका समापन करवाएंगें। श्रीडूंगरगढ़ में सरदारशहर रोड़ पर बाहेती पेट्रोल पंप के पीछे खेत में शुरू हुए इस दीनी तब्लीगी इज्तिमा में तीन दिनों तक दीन एवं खुदा पर ईमान के विषयों पर अलग अलग मौलानाओं द्वारा तकरीरें दी जाएगी। चूरू जिले के इज्तिमे का आयोजन आगामी 28 नवम्बर से बीदासर में होगा। श्रीडूंगरगढ़ में हो रहे इस इज्तिमे में श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर, नोखा, लूणकरणसर, खाजुवाला, दंतौर सहित पूरे जिले से एवं आस पास से मुस्लिम धर्म के लोग पहुंच रहे है।

व्यवस्थाओं में जुटे है खिदमतगार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 22 से 24 नवम्बर तक हो रहे इस दीनी तब्लीगी इज्तिमा में आने वाले लोगों की सेवाओं में खिदमतगार जुटे हुए है। करीब सात बीघा जमीन पर फैले इज्तिमे के टेंट में रहने, खाने, चाय आदि व्यवस्थाओं को किया गया है। साथ ही चौकीदारी, सफाई, भोजन, आवास, यातायात आदि के संबध में विभिन्न जिम्मेदारियां बांटी गई है। खिदमतगार आजम खोखर, आदिल कुरैशी, शोएब खोखर, आदिल तंवर, जुबेर खोखर, सोयल बहलीम, इमरान खोखर, हरियां खोखर, रसीद तंवर, आदिल छींपा, वाहीद तंवर, साहील खोखर, आरीफ खोखर, मुस्तकिम तंवर, मान खोखर, साबीर चूनगर, अयुब तंवर, जाहीद खोखर, आबीद खोखर, वसीम खोखर, जैद खोखर, हाफीज जबीर, आयश तंवर, जुबेर खिलजी आदि युवा सेवाओं में जुटे हुए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाने-पीने के लगे कैंप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरक्षा व्यवस्था में जुटे युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उठाई युवाओं ने।