May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-11-23 at 10.57.45

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवंबर 2025। याद है ना.. आज पोलियो दिवस है और श्रीडूंगरगढ़ शहर में 30 व पूरे ब्लॉक में 157 बूथों पर आज पोलियो की दवा पिलाई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज सुबह से तीन दिवसीय अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। उपजिला अस्पताल में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी व डॉ कृष्ण कुमार ने बच्चों को दवा पिलाकर अभियान की शुरूआत की। डॉ सोनी ने बताया कि जन्म से पांच साल तक के हर बच्चे को हर बार पोलियो की खुराक पिलानी है। डॉ सोनी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जागरूक होकर हर घर के हर बच्चे को बूथ तक लाकर दवा पिलाएं जिससे बच्चे का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित हो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी व डॉ कृष्ण कुमार ने उपजिला अस्पताल में बच्चे को दवा पिलाकर अभियान की शुरूआत की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ सोनी ने क्षेत्रवासियों से बच्चों को आज बूथ पर ले जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलाने की अपील की है।