






राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की स्ट्रीम-2 एवं पूरक परीक्षा का टाइम टेबल जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवंबर 2025। राजस्थान स्टेट ऑपन स्कूल, जयपुर द्वारा स्ट्रीम 2 एवं पूरक परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों का टाइम टेबल जारी कर दिया है। क्षेत्र में प्रभारी नंदकिशोर सैनी ने बताया कि 10वीं और 12वीं 2025 की परीक्षाओं सहित गत 5 वर्षों में परीक्षा देकर सप्लीमेंट्री आने वाले सभी परीक्षार्थियों की परीक्षाएं 4 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगी। ये परीक्षाएं 17 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। वहीं इसी के दौरान प्रायोगिक परीक्षाएं भी आयोजित होगी। स्ट्रीम 2 के तहत परीक्षा में इस बोर्ड के अतिरिक्त अन्य किसी बोर्ड से 10वीं व 12वीं करने वाले सप्लीमेंट्री परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी आरएसओएस की वेबसाईट http://rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। प्रवेश पत्र को संदर्भ केंद्र से प्रमाणित करने की आवश्यकता नहीं है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र व फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र लेकर उपस्थित होंवे। इससे अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी अधिक जानकारी के लिए पीएमश्री राउमावि ताल मैदान श्रीडूंगरगढ़ में बने संदर्भ केंद्र प्रभारी नंदकिशोर सैनी से संपर्क कर सकते है।
एलएलएम प्रथम वर्ष में प्रवेश फीस 24-25 को जमा होगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय विधि महावदि्यालय में एलएलएम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को 24 व 25 नवंबर को फीस जमा करानी होगी। एलएलएम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कॉलेज प्रशासन ने पिछले सप्ताह मेरिट घोषित कर दी थी। अब अभ्यर्थियों को 24 व 25 नवंबर तक फीस जमा करानी होगी। निर्धारित समय तक फीस जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को डिफाल्टर घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें प्रवेश का मौका नहीं मिलेगा। डिफॉल्टर रहें अभ्यर्थियों के स्थान पर वेटिंग सूची में शामिल अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिलेगा।
रेलवे एनटीपीसी रिजल्ट जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे रिक्रूरमेंट बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी एनटीपीसी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट में कुल 51,979 कैंडिडेट्स को दूसरे स्टेज के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार आरआरबी की www.rrbcdg.in पर जाकर अपना रिजल्ट स्टेटस चेक कर सकेंगे।





