






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवंबर 2025। जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव लालमदेसर बड़ा में बीती रात आपसी विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जसरासर थानाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि सगे भाइयों के बीच फसल को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रात को इसी मामले को लेकर पंचायत हो रही थी। बातचीत के दौरान अचानक स्थिति बिगड़ गई और कहासुनी झगड़े में बदल गई। इसी दौरान चाकूबाजी की घटना हो गई। घटना में पूनमचंद नाम का युवक घायल हुआ है, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। थानाधिकारी ने बताया कि जैसे ही पीडि़त पक्ष की ओर से लिखित रिपोर्ट मिलेगी, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



