May 20, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवंबर 2025। अपने ही घर की गैलरी में आने पर पड़ोसी दंपती ने धक्का मुक्की कर धमकाया व गैलरी पर कब्जा करने की बात कही। इस पर पीड़ित ने जरिए इस्तगासा श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।
कस्बे के मोमासर बास निवासी पीटर पुत्र किशोरीलाल वाल्मिकी ने अपने पड़ोसी अर्जुन पुत्र मक्खनलाल वाल्मिकी व उसकी पत्नी पूजा के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने मकान के पीछे करीब चार फुट की गैलरी हवा रोशनी के लिए छोड़ी हुई है। जिसमें उसने दो साल से अपने घर के एसी का आउटडोर लगा रखा है। 31 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 3 बजे उसके घर के पीछे के पड़ोसी अर्जुन व उसकी पत्नी ने नाजायज रूप से प्रवेश किया व लाठियों से एसी के आउटडोर को तोड़ डाला। उसके मना करने पर उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और गालियां निकालते हुए इस भूमि को अपने घर में मिलाने, गैलरी की जमीन में घुसने पर जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को दी है।