May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवंबर 2025। सुबह सुबह चार चोर शहर में मोबाइल, नगदी व चेन की झपटमारी करते है। बीकानेर शहर में ये चारों चोरों अलग अलग स्थानों पर सुबह 5 से 7 बजे के बीच लगातार मोबाइल, नगदी व चेन झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहें है।
जिला पुलिस ने सभी थानों की पुलिस व जवानों को सूचित करते हुए इन चारों की पहचान करवाने अपील की है। पुलिस ने चारों का सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर सवार इन चारों का संदिग्धों का फोटो भी जारी किया है। आप भी देखें और इनमें से किसी की पहचान हो तो पुलिस को सूचना जरूर देवें।