May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवंबर 2025। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में 16 बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन कर दिया है। इनमें से एक राज्य स्तर पर सम्मानित हुए व तीन को मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने जिम्मेदारी, समर्पण व सेवा भाव से कार्य पूर्ण करने पर सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 243 बीएलओ है। इनमें से मंगलवार शाम तक 15 बीएलओ ने अपना शत प्रतिशत कार्य कर दिया वहीं ये संख्या बुधवार दोपहर तक 16 हो गई है। इनमें देवीलाल छरंग, ललित कुमार शर्मा, रणजीत सिंह, गिरधारीलाल, गंगाधर शर्मा, श्रवण कुमार शर्मा, रामनिवास मीणा, ओमप्रकाश लेघा, ओमप्रकाश पोटलिया, राजेश्वरराम, विपीनचंद्र मोटसरा, इंद्रचंद, प्रेमनाथ सिद्ध, गजानंद स्वामी, सुमेराराम सारण, मामराज सिंवर शामिल है।
क्षेत्र में सबसे पहले शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य बीएलओ रणजीतसिंह ने किया। इन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले से 20 बीएलओ को सम्मानित किया गया। जिनमें श्रीडूंगरगढ़ के देवीलाल छरंग, इंद्रचंद, रामनिवास मीणा शामिल रहें।
शर्मा ने सभी सुपरवाइजरों व बीएलओ की बैठक ली, दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासनिक स्तर पर एसआईआर का कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए लगातार बैठकें, कार्य निरीक्षण किया जा रही है। ग्रामीण अंचल में एसआईआर का काम जोर शोर से पूर्णता की ओर है वहीं शहर में प्रवासी नागरिकों व अन्य समस्याओं के चलते कार्य करीब 80 प्रतिशत तक कार्य हुआ है। निर्वाचन अधिकारी शुभम शर्मा ने आज शहरी व ग्रामीण सुपरवाइजरों व बीएलओ की बैठक बुलाई। शर्मा ने एसआईआर का कार्य जिम्मेदारी पूर्ण ढंग से शीघ्र पूरा करने की बात कही। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों से एक दूसरे का सहयोग करते हुए एसआईआर का कार्य सफल करने का आह्वान किया। शर्मा ने कहा कि हम सभी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अतिशीघ्र शत प्रतिशत पुनरीक्षण कार्य पूरा करने में सफल होंगे। बैठक में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा सहित निर्वाचन शाखा के सभी कार्मिक शामिल रहें।