






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2025। क्षेत्र में एक नाबालिग युवती से उसी के गांव के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और युवती के गलत काम करने से मना करने पर युवक ने उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। परेशान पिता ने थाने पहुंच कर युवक के खिलाफ आरोप लगाए है। मामले की जांच थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी करेंगे।
नाबालिग के गांव के ही एक युवक ने इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की और लगातार ऑडियो वीडियो कॉल करने लगा। नाबालिग को बहला फुसलाकर उसके पास बैठ कर अश्लील फोटो ले लिए और बार बार गलत काम के लिए दबाव बनाने लगा। नाबालिग के मना करने पर युवक ने उसके फोटो वायरल करने की धमकी दी। फोटो वायरल का भय दिखाकर युवक नाबालिग को दो तीन बार अपने घर भी ले गया। 21 नवंबर 2025 को आरोपी ने अश्लील हरकतें करते हुए नाबालिग को गलत काम के लिए धमकाया। जब उसने मना कर दिया तो उसके फोटो एक सोशल मीडिया साइट की वॉल पर वायरल कर दिए। युवक ने कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग बुरी से डर गई है और युवक की बदनीयती से भयभीत हो गई। जब उसने परिजनों से ये बात कही तो 16 वर्षीय पीड़िता के परेशान पिता ने थाने पहुंच कर युवक के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी के निर्देशन में पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सीआई स्वामी करेंगे।



