May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2020। नन्हें मुन्ने बच्चों को मुगलों के साथ लोहा लेकर ब्रज भूमि की सुरक्षा करने वाले व जाटों के प्लुटो के नाम से इतिहास में प्रसिद्ध महाराजा सूरजमल के बारे में जानकारी दी गई। बालक शिवनाथ व अनिल ने उत्साह से उनके युद्धों के बारे में पूछा और शिक्षक हनुमानसिंह गोदारा ने उन्हें सूरजमल के इतिहास की जानकारी दी। आज महाराजा सूरजमल की पुण्यतिथि गांव ठुकरियासर में मनाई गई। गांव के बच्चें सूरजमल के गौरान्वित इतिहास को जाना व सभी ने मिल कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने राष्ट्र प्रथम का संकल्प लिया और सूरजमल की वीरता को नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में गिरधारी सोनी, गोपाल शर्मा ने भी सूरजमल के वीरगति प्राप्त करने का वर्णन कर उनकी वीरता से राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा लेने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराजा सूरजमल के इतिहास के बारे में जान कर बच्चों ने उत्साहित होकर राष्ट्र प्रथम का संकल्प लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में महाराजा सूरजमल को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।