






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2020। गांव कुन्तासर के पास कच्चे रासते पर एक 26 वर्षीय युवक ने सड़क पर अपनी जान गंवा दी। पिकअप पलटने से हुए हादसे में जैतासर निवासी 26 वर्षीय युवक सीताराम लुहार की मौके पर ही मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप गांवो से दूध संग्रहण करने वाली है। मृतक को ग्रामीणों द्वारा श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाया गया है जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।



