






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2025। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो करना या किसी आपराधिक गतिविधि में सहायक बनना कानूनन अपराध है। जिले भर में पुलिस की इन लोगों पर कड़ी नजर रख रही है। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ में थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में एसआई मोहनलाल, कांस्टेबल पुनीत, नरेंद्र, इंद्र, अशोक व महिला कांस्टेबल बबली की टीम ने अलग अलग कार्रवाइयां करते हुए कुल 6 युवकों को गैंगस्टर्स को फॉलो करने पर डिटेन किया है। पुलिस ने इन युवकों को वॉर्न करते हुए 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में पाबंद किया है। एसआई मोहनलाल ने बताया कि चार युवक 22 वर्षीय सचिन, 25 वर्षीय विकास, 21 वर्षीय नदीम, 36 वर्षीय राजेश को गैंगस्टर्स को फॉलो करने पर पाबंद किया गया है। वहीं दो युवक रामरतन व गुनानंद को भी पुराने में मामलों में पूछताछ के बाद पांबद किया गया है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि युवा वर्ग अपराध व अपराधियों को फॉलो करना बंद कर सचेत रहें, अन्यथा सख्त कार्रवाई का परिणाम उन्हें भुगतना होगा। स्वामी ने कहा कि अभिभावक भी ध्यान देवें और अपने किशोर व युवा बच्चों को गैंगस्टर्स या आपराधिक गतिविधियों वाले सोशल मीडिया अकाउंट से दूरी रखने के लिए समझाईश करें। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों को किसी भी आपराधिक व प्रतिबंधित वीडियो को भी सोशल मीडियो पर वायरल करने से बचने की बात भी समझाए, अन्यथा वे किसी मुश्किल में पड़ सकते है। स्वामी ने युवाओं व अभिभावकों को सोशल मीडिया के उपयोग के लिए जागरूक होने का संदेश दिया है।



