May 20, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2025। बड़ी खबर छात्र संगठन एनएसयूआई से आई है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, प्रदेश महासचिव जितेंद्र देवड़ा व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने बीकानेर ग्रामीण कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। श्रीकृष्ण गोदारा ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि राजस्थान प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशानुसार एनएसयूआई जिला बीकानेर ग्रामीण की समस्त एनएसयूआई की जिला कार्यकारिणी/ विधानसभा कार्यकारिणी/ ब्लॉक कार्यकारिणी एवं समस्त कॉलेज ईकाई कार्यकारिणी को तुरन्त प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। गोदारा ने बताया कि शीघ्र ही नई जिला कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। इस खबर से छात्र नेताओं में हलचल का माहौल मच गया है।