May 20, 2026
IMG-20251130-WA0009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 नवंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक नामजद के खिलाफ घर से लाखों की नगदी व गहने चोरी कर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।

रेलवे स्टेशन के तेजाजी नगर कॉलोनी निवासी भंवरलाल पुत्र रामकरण जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए उसके घर से 4,15,000 रूपए व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए भागीरथ दुसाद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 28 नवंबर 2025, शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे से 2 बजे के बीच आरोपी ने उसके घर में घुसकर नगदी व गहने चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।