May 20, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 नवंबर 2025। क्षेत्र में करंट से हुए एक हादसे में एक युवक अकाल मौत का शिकार हो गया है। युवक की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया है।
गांव रीड़ी में कल्याणसर निवासी 28 वर्षीय मन्नीराम पुत्र भागीरथ महिया शनिवार दोपहर अचानक करंट की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। ग्रामीण युवक को उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे परंतु उसने दम तोड़ दिया। एएसआई राजकुमार मौके पर पहुंचे व मामले की जांच पड़ताल कर रहें है। वहीं शनिवार शाम तक परिजनों ने शव नहीं लिया व रविवार सुबह सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, कांग्रेस के पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, संतोष गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मोर्चरी के बाहर एकत्र हो रहें है।