






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल की ओर से नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। विधायक ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बिहारीलाल बिश्नाई को फुलमालाएं पहनाई। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा करते हुए पार्टी के नारे लगाए। कार्यक्रम में शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, शहर महामंत्री मदन सोनी, शहर मंत्री महेंद्र पारीक, पार्षद रामसिंह राजपुरोहित, भरत सुथार, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़ सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहें। यहां बिश्नोई ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

सेरूणा में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई का स्वागत किया। यहां तिलक लगाकर, साफ़ा और फुलमाला पहना का उन्हें बधाई दी गई। कार्यक्रम में रणवीर सिंह, शिवभगवान स्वामी, सुभाष धारनिया, हीरालाल स्वामी, भागुनाथ सिद्ध, पवन स्वामी, तेजाराम मेघवाल, पवन स्वामी, ओम सुथार, शंकरलाल सारस्वत, गोपाल भादु, राधाकृष्ण स्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकताओं ने फुल मालाएं पहना कर बिश्नोई का स्वागत किया।

गांव बेनीसर में किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बेनीसर में प्रदेश उपाध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष उत्तमनाथ सिद्ध, देवनाथ, मोहननाथ, सागरराम मेघवाल, अभिमन्युसिंह राजवी, रेंवतनाथ, नारायण नाथ, सोनू, प्रेम, किशननाथ सहित अनेक युवा व ग्रामीण मौजूद रहें।




