






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसंबर 2025। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई का स्वागत करने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह नजर आया। श्रीडूंगरगढ़ शहर से निकलने के साथ ही हाइवे पर स्थित गोस्वामी फार्म हाऊस पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारों के साथ बिश्नोई का स्वागत किया। यहां ओबीसी मोर्चा टीम सक्रिय रही और 51 किलो की फुलमाला पहनाई गई। यहां मीडिया प्रभारी अशोक कुमार महावर, मंडल अध्यक्ष मेघराज सोनी, रविकांत सैनी, गोपाल छापोला, रमेश कुमार सैनी, श्रवण कुमार प्रजापत, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश शर्मा, मनीष गिरी, नरेश पुरी, प्रवीण गिरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।
मोमासर के कार्यकर्ताओं ने पहनाई 51 किलो की फुलमाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर कितासर के निकट पहुंच कर प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। यहां पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलियां, पूर्व सरपंच जेठाराम भामू, भंवरलाल गोदारा सहित कार्यकर्ताओं ने पूरे गांव की ओर से 51 किलो की माला पहना कर बधाई दी।
लखासर सहित देहात में हुआ पग-पग पर अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई का बेनीसर, जोधासर, झंझेऊ, लखासर में स्वागत सम्मान के आयोजन हुए। आस पास के गांवो से भाजपा समर्थक कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे व नेताओं का स्वागत किया। लखासर में बड़ा आयोजन हुआ। जहां प्रदेश उपाध्यक्ष का साफा व फुलमाला पहना कर गांव के कुनणमल व सहीराम ने स्वागत किया। विधायक ताराचंद सारस्वत का मोहनलाल नाई व मदनसिंह राठौड़ ने स्वागत किया। देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का डूंगरराम प्रजापत व जेठाराम मेघवाल ने स्वागत किया। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई का कैलाश पुरी व लालाराम नायक ने साफा व फूलमाला से स्वागत किया। अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इमरान राइन का भंवरसिंह तंवर व आसुसिंह पड़िहार ने स्वागत किया। देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए आभार जताया। इस दौरान कार्यक्रम में नरेश मोट, मोहननाथ ऊपनी, राजू शर्मा, लालाराम नायक, मनफूल ऊपनी, कानाराम जैसलसर, हड़मानराम खिलेरी, लक्ष्मण सिद्ध पूनरासर, चुननाथ सिद्ध पूनरासर, प्रेम कुमार नाई, भगवान नाथ, ईश्वरनाथ, ओमप्रकाश सोनी, बाबूलाल जाखड़, अग्रसिंह, श्रवण विश्नोई, भंवरसिंह, तोलाराम, गोपालराम नायक, जेठूसिंह तंवर, नारायणसिंह तंवर, लिखमराम प्रजापत, लेखराम शर्मा दुलचासर, अविनाश गिरी, भजनलाल प्रजापत, अजीत प्रजापत, हड़मानाराम प्रजापत, राजूराम प्रजापत, मामराज प्रजापत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।






