May 20, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाने में गत 19 नवम्बर को पड़ौसी युवक द्वारा ही नाबालिग युवती को भगा ले जाने का मामला दर्ज हुआ था। मामले की जांच हेडकांस्टेबल देवाराम को सुपुर्द की गई और हेडकांस्टेबल देवाराम, कांस्टेबल रविन्द्र व उनकी टीम ने मुखबिर, साइबर साक्ष्यों को एकत्र करते हुए 15 दिनों बाद 1700 किलोमीटर दूर हैदराबाद से युवती को दस्तेयाब कर लिया है। पुलिस टीम हैदराबाद के हलवाल क्षेत्र पहुंची एवं युवती को लेकर श्रीडूंगरगढ़ आई, जिसे शुक्रवार शाम को नारी निकेतन भेज दिया गया। युवती के धारा 164 में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान होंगे व उसके बाद ही मामले में आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती को घर से ले जाने में आरोपी युवक की बहिन भी शामिल थी एंव हैदराबाद में युवक का जीजा मजदूरी का काम करता है। जिसके पास ही यह युवक युवती को लेकर पिछले 10 दिनों से रुका हुआ था।