May 20, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में मूंगफली सहित जिंसों की आवक परवान पर है और पूरी मंडी भरी पड़ी है। ऐसे हो रही अव्यवस्थाओ को सुधारने के लिए मंडी प्रशासन द्वारा कुछ नियम बनाये गए है। मंडी व्यापार मंडल एवं मंडी प्रशासन की संयुक्त बैठक में रविवार को मंडी प्रांगण में किसी भी प्रकार की जीन्स की आवक की अनुमति नही दी जाएगी। मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादूने बताया कि रविवार को किसानों को अपना माल लेकर नही आना है व रविवार को मंडी में पहले से बेचे गए माल की ट्रकों में लोडिंग ही कि जाएगी। ताकि मंडी में जगह बन सके। इसी प्रकार मंडी गेट पर लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए मंडी में खळ लेकर आने बड़ी गाड़ियों का प्रवेश रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक ही किया जाने। किसानों के माल की एंट्री सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक ही करवाने का नियम बनाया गया है। शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक गाड़ियों की निकासी होगी व किसानो को अपनी जीन्स के साथ प्रवेश नही दिया जाएगा। बैठक में मंडी सचिव सुरेंद्र बांगड़वा ने व्यापारियों से अपना माल व्यवस्थित रखवाने, किसानो का माल तय जगह पर ही खाली करवाने व रास्ता अवरुद्ध नही करने का आग्रह किया।