May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में एक विवाहिता के जहरीला पदार्थ खा लेने से मौत हो गई है। गांव जालबसर निवासी झूमादेवी जाट ने 20 दिसम्बर को जहरीला पदार्थ खा लिया था और तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बीकानेर पीबीएम ले गए जहां शुक्रवार को ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के पिता सुखाराम जाट निवासी रामसीसर, सरदारशहर ने श्रीडूंगरगढ थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री का विवाह जालबसर निवासी मालाराम पुत्र नानूराम जाट के साथ जुलाई 2012 में करवाई गई थी। उसने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जिससे उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था।