May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे को अपने घर के पास टहल रही 15 वर्षीया दलित नाबालिग बालिका को जबरन कार में ले जाने एवं कार में ही उसके साथ दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि शुक्रवार शाम को पीडित बालिका अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी आरोपी समीर पुत्र युसुफ उसके घर के बाहर अपनी कार लेकर आया एवं मोबाईल नम्बर पूछने के बहाने बालिका को अपनी कार के पास बुलाया। कार के पास आते ही आरोपी ने बालिका को जबरदस्ती कार में डाल लिया एवं गाड़ी लाक कर दी। बाद में आरोपी उसे थोड़ी दूर बाम्बे कालोनी के पास ले जा कर गाड़ी में ही बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी बालिका को सरदारशहर रोड़ स्थित स्कूल के पास ले गया एवं वहां अन्य कार में मौजुद एक और व्यक्ति के साथ मिल कर दोनो जनों ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनो आरोपी बालिका को रात्रि 9.30 बजे सरदारशहर रोड़ के पास छोड़ गए एवं पीडिता गिरते पड़ते बमुश्किल अपने घर पहुंची व अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीडिता के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी घडसीसर सरदाशहर निवासी एवं हाल कस्बे की देवनारायण कालोनी निवासी युवक समीर और उसके एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच सीओ धर्माराम गिला करेगें।