May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2025। राजस्थान में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार सुशासन पखवाडा़ के सफल संचालन हेतु तीन सदस्यीय जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। पंचारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति में जिला संयोजक दिलीप सिंह राजपुरोहित को नियुक्त किया गया है वहीं सहसंयोजक राजाराम ओझा व सुरेंद्र स्वामी को बनाया गया है। विदित रहें दिलीप सिंह गांव आड़सर के निवासी है और लगातार कई वर्षों से संगठन सेवा में सक्रिय है। पंचारिया ने कहा कि समिति आगामी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा तैयार करेगी तथा सभी विभागों एवं मोर्चों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएगी।