May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2020। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु विश्व हिन्दू परिषद की स्थानीय शाखा के कार्यकर्ताओं ने आपसी सहयोग से जोधपुर प्रांत को समर्पण निधि राशि सौंपी। अभियान के प्रभारी विहिप कार्यकर्ता भंवरलाल दुगड़ व सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि 34 हजार की राशि सौंपते हुए क्षेत्र में हर घर से सहयोग लेने का संकल्प लिया गया है। विहिप शाखा के राशि सहयोग में कार्यकर्ताओं सहित भाजपा नेता विनोद गिरी गुंसाई और तोलाराम जाखड़ का उल्लेखनीय योगदान रहा। बता देवें विहिप की अगुवाई में समर्पण निधि अभियान श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 14 जनवरी से 27 फरवरी तक संचालन समिति के पालक कार्यकर्ता भैराराम डूडी के निर्देशन में चलाया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक व विहिप के कार्यकर्ता क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचेगें व समर्पण निधि योगदान लेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विहिप कार्यकर्ताओं ने राशि सहयोगी विनोद गिरी गुसाईं का आभार प्रकट किया।