May 19, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2020। दिसम्बर के अंतिम रविवार के मौके पर जब पूरा बाजार बंद तो कस्बे के उत्साही युवा कस्बे का नाम वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करवाने को आतुर है। आज दोपहर 1 बजे सरदारशहर रोड पर स्थित जयपुर पब्लिक स्कूल में अनुलोमविलोम प्राणायाम का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। आयोजक अखिल भारतीय महासंघ बीकानेर के जिला प्रभारी योगगुरू ओम कालवा ने बताया कि दिल्ली की पी एंड पी संस्था के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर में कई राज्यों के योगी एक साथ प्राणायाम करेंगे और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। जेपीएस निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने कहा कि क्षेत्र वासी योग को नियमित जीवन का हिस्सा बनाए इसी लक्ष्य से आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां को पूरा कर लिया गया है। रिकॉर्ड बनाने के आयोजन में श्रीडूंगरगढ़ से कई युवा भाग लेंगे।