May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2020। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में देश के प्रत्येक घर से समर्पण निधि का सहयोग लिया जाएगा और इसके लिए कार्यकर्ताओं ने घर घर पहुंचने के लिए श्रीडूंगरगढ़ खंड के उपखंडों पर कार्यकारिणी बनाने के प्रयास प्रारम्भ कर दिए है। आज गांव रिड़ी, दुलचासर, धनेरू में कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई और तीनों उपखंडों में समिति का गठन किया गया। बता देवें इसके लिए आगामी 14 जनवरी से 26 फरवरी तक चलाए जाने वाले अभियान की खंड स्तरीय समिति की उपखंड स्तरीय बैठकों में आज खंड समिति पालक भैराराम डूडी, विश्व हिंदू परिषद के भंवरलाल दुगड़, सत्यनारायण स्वामी मौजूद रहे। डूडी ने बैठक में शामिल ग्रामीणों को अभियान की जानकारी दी। उन्होंने टाइम्स को बताया कि आगामी दिनों में श्रीडूंगरगढ़ खंड के सभी उपखंडों में समितियों का गठन किया जाएगा।