






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में राजनीति के इशारों पर अन्यायी बनी अफसरशाही के खिलाफ आंदोलन को क्षेत्र में हर गांव से लोग 5 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ में लामबंद होंगे ये घोषणा करते हुए अखिल सारस्वत कुंडिया अग्रणी महासमिति के राष्ट्रीय महासचिव गोपाल गुरावा ने कहा कि नगरपालिका द्वारा वर्ष 1963 में आवंटित भूमि को अपनी भूमि बताते हुए तानाशाही पूर्ण रवैये सारस्वत समाज के भवन पर चलाए गए बुलडोजर के खिलाफ 5 जनवरी से आंदोलन का आगाज होगा। गुरावा ने बताया इस चेतावनी विरोध प्रदर्शन में प्रशासन द्वारा सारस्वत समाज के साथ किए गए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हर गांव, हर ढाणी से लोग शामिल होगें। आंदोलन की अगुवाई महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण तावणियां करेगें एवं इसके लिए हर गांव पहुंच कर आम जनमानस को अफसरों द्वारा तानाशाही तरीके से राजनीति के लिए पूरे समाज के खिलाफ की गई दमनकारी कार्रवाई की जानकारी देंगे। राष्ट्रीय सचिव गोपीकिशन ओझा ने बताया कि समाज की भूमि पर यज्ञशाला बनी हुई थी एवं मंदिर के लिए किए गए भूमि पूजन निर्माण, भवन निर्माण की चारदीवारी, टयुबवैल आदि तोड़ कर प्रशासन ने धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं पर कुठाराघात किया है एवं यह किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।



