May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2020।दांतों के पीलेपन से अक्सर लोगों को शर्मिंदगी महसूस होती है। इस वजह से कुछ लोग ठीक से मुस्करा नहीं पाते हैं। इसके कई कारण हैं, जिनमें चाय-कॉफ़ी का अधिक सेवन, दांतों को साफ़ नहीं करना, गुटखा और तंबाकू का अधिक सेवन और दवाओं का सेवन प्रमुख हैं। इनसे दांतों में पीलेपन आ जाता है। बुढ़ापे में दांतों का टूटना और कमजोर होना नेचुरल है, लेकिन कम उम्र में दांतों में परेशानी चिंता का विषय है। इसके लिए दांतों की समुचित देखभाल जरूरी है। अगर आप भी दांतों के पीलेपन से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं।

स्मोकिंग को न कहें

स्मोकिंग यानी धूम्रपान करने से दांतों में पीलापन आ जाता है। इसके लिए सबसे पहले स्मोकिंग को न कहें। इससे न केवल आपको दांतों की समस्या से निजात मिलता है, बल्कि सेहत भी तंदरुस्त रहता है।

रोजाना दो बार ब्रश करें

दांतों को स्वस्थ और साफ़ रखने के लिए रोजाना सुबह में जागने के बाद और रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करें। इससे दांतों की चमक बरकरार रहती है।

कैसे करें ब्रश

-रोजाना सुबह-शाम में ब्रश करें

-कम से कम दो मिनट तक ब्रश करें

-दांतों पर ब्रश से दबाव न डालें

-गोलाकार में ब्रश करें

-मसूढ़ों को भी साफ़ करें

सेब के छिलके से साफ़ करें

सेब, केला, और संतरे के छिलके को दांतों पर रगड़ने से पीलापन दूर होता है। इनमें साइट्रिक एसिड पाया जाता है। इसे ब्रश करने से पहले दो मिनट तक दांतों की सफाई करें।

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और बेकिंग सोडा

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और बेकिंग सोडा के पेस्ट को दांतों पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही मुंह बैक्टीरिया मुक्त रहता है। इससे प्लेग का खतरा भी कम हो जाता है। इस पेस्ट को 2 मिनट तक दांतों पर लगाकर धो लेना चाहिए।