






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2020। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पहुंच चुके है। वे पहले गांव बेनिसर में पहुंचे व दिवंगत नारायण नाथ गोदारा के परिजनों को शोक संवेदना प्रकट कर की। बेनीसर से मेघवाल श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण बिहाणी के घर पहुंचे व परिजनों को सांत्वना देते हुए बिहाणी की समृद्ध परम्पराओं को अपनाने की बात कही। यहां से मंत्री श्रीडूंगरगढ नेशनल हाईवे स्थित गोस्वामी गार्डन पहुंच गए है व कार्यकर्ताओं से पालिका चुनाव पर चर्चा करेंगे। गार्डन में कार्यकर्ताओं ने स्वागत की पूर्व तैयारियां कर ली। भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंत्री का स्वागत कर रहें है। अर्जुनराम मेघवाल का ये दौरा राजनीतिक हल्कों में खासी चर्चा पर है। इस कार्यक्रम से भाजपा के हलकों में चर्चाओं का दौर जोरों पर है और एक गुट इस कार्यक्रम का विरोध भी जता रहा है।





