May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ क्षेत्र से आज शिक्षा मंत्री के आरटीई भुगतान नहीं करने के बयान का पूरजोर विरोध दर्ज करवाने हेतु बीकानेर कलेक्ट्रेट करीब 50 स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूरे जिले से विरोध प्रकट करने पहुंचे निजी स्कूलों के संचालको ने शिक्षा को धंधा बताने और आरटीई के पुनर्भरण भुगतान नहीं करने का बयान को निदंनीय बताया। शिक्षा मंत्री ने स्कूल संगठनों को वार्ता के लिए जयपुर बुलाते हुए धरना स्थगित करने का आग्रह किया। स्कूल शिक्षा परिवार के जिला मंत्री मूलचंद स्वामी ने बताया कि इस पर संचालकों ने सामूहिक सहमति से 8 जनवरी तक धरना स्थगित करने का निर्णय लिया।