






श्रीडूंगरगढ् टाइम्स 28 दिसम्बर 2020। बीकानेर सहित श्रीडूंगरगढ में कोरोना से राहत है और आज जिले में जारी रिपोर्ट में चार कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए और श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित सामने आया है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के दुलचासर में 55 वर्षीय एक महिला कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुई है। आर्य ने कहा कि श्रीडूंगरगढ क्षेत्रवासी लापरवाही नहीं बरते और मास्क का प्रयोग जरूर करें।



