May 20, 2026
000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2026। क्षेत्र के गांव मिंगसरिया, जाखासर पुराना, जालबसर और बिग्गाबास रामसरा में ग्रामीण पेयजल किल्लत से जूझ रहें है। क्षेत्र के कांग्रेसी नेता श्रीराम भादू ने मंगलवार को संभागीय आयुक्त से मुलाकात की और विभागीय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
भादू ने बताया कि मिंगसरिया में विभाग के ट्यूबवेल दो साल से नकारा पड़े है, घरों में पेजयलापूर्ति शत प्रतिशत बंद है। जाखासर पुराना में छह माह से नकारा हुए ट्यूबवेल से पेयजलापूर्ति शत प्रतिशत बंद है। बिग्गाबास रामसरा में एक साल पहले दो ट्यूबवेल फैल हो गए व दो और भी फैल होने की कगार पर है जिनसे नाममात्र की पेयजलापूर्ति हो रही है। गांव जालबसर में विभाग का एक ट्यूबवेल है जो करीब डेढ़ साल से प्राय खराब ही रहता है और ये भी फैल होने की कगार पर है। ऐसे में इन गांवो के ग्रामीण प्रतिदिन पानी के टैंकर मंगवा रहें है। पेयजलापूर्ति के बिना ग्रामीणों का जीवन दुष्कर हो गया है। भादू ने आरोप लगाया कि विभाग के सहायक अभियंता को कई बार अवगत करवाने के बावजूद घोर लापरवाही बरती जा रही है। भादू ने संभागीय आयुक्त से शीघ्र समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।