May 20, 2026
evee

माहेश्वरी सभा सदस्यों ने किया कैलेण्डर का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा 2026 के कैलेंडर छपवाए गए है, इस कैलेंडर का श्रीडूंगरगढ़ में विमोचन मंगलवार को महेश भवन में सभा सदस्यों ने किया। सदस्यों ने बताया कि कैलेंडर श्रीडूंगरगढ़ के माहेश्वरी परिवारों को वितरित किए जाएंगे। सभा के स्थानीय अध्यक्ष श्रीभगवान चांडक, महासभा के कार्यकारी मंडल सदस्य संजय करनाणी, रामचन्द्र राठी, प्रदेश सभा उपाध्यक्ष ललित बाहेती, प्रदेश सभा कार्यसमिति सदस्य श्रीगोपाल तापड़िया, शहर सभा कार्यसमिति सदस्य सोहनलाल बिहानी, कमलकिशोर पेड़ीवाल, शहर कार्यकारी मंडल सदस्य ब्रह्मानन्द मूंधड़ा व शंकरलाल बिहानी उपस्थित रहें। सभी सदस्यों ने माहेश्वरी परिवारों में कैलेंडर पहुंचाने की जिम्मेदारी ली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी सभा ने किया 2026 कैलेंडर का प्रकाशन।

संकट चौथ का व्रत महिलाओं ने मांगी संतान की कुशलता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मंगलवार को महिलाओं द्वारा घर-घर में संकट चौथ का व्रत रखा। महिलाओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और संकट चौथ व्रत कथा कहानी सुनकर संतान के लिए मंगल की प्रार्थना की। महिलाओं ने संतान की आयु और घर में सुख समृद्धि की कामना की। रात को चंद्रोदय के दर्शन के बाद महिलाओं ने व्रत खोला। महिलाओं ने बताया कि संकट चौथ का व्रत रखने और भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से जीवन में संकट दूर हो जाने की मान्यता है। महिलाओं ने घरों में तिल का तिलकुटा भी बनाया व प्रसाद भोग लगाकर उसी से व्रत खोला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में माणकचन्द मूंधड़ा हाऊस में महिलाओं ने किया चौथ माता का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने विधि विधान से पूजन कर संतान के लिए मंगलकनानाएं की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में महिलाओं ने रखा व्रत, विधि विधान से पूजन कर मांगी घर में सुख समृद्धि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास में पारीक निवास पर हर्सोल्लास के साथ संपन्न हुआ चौथ माता का पूजन।