May 19, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2026। गत दिनों अफीम एवं गांजे के साथ पकड़े गए दो अलग अलग मामलों के आरोपियों के जमानत आवेदन सोमवार को जिला एवं अपर सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद ने खारिज कर दी है। लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध ने बताया कि 6 जनवरी को एसआई मोहनलाल ने तोलियासर से बिग्गाजी मंदिर होते हुए नेशनल हाईवे पर आने वाले कच्चे रास्ते पर तोलियासर निवासी युवक किशनलाल धतरवाल को 100 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी का जमानत आवेदन खारिज कर दिया गया है। इसी प्रकार गत 2 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में दशहरा मैदान मार्ग पर 10 किलो 48 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी बाबूलाल पुत्र भंवरलाल रेगर का जमानत आवेदन खारिज किया गया है। दोनों ही मामलों में लोक अभियोजक सिद्ध द्वारा बहस की गई।