May 21, 2026
WhatsApp Image 2026-01-19 at 09.47.55

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2026। रविवार शाम को अचानक ठंडी हवाएं चलने लगी और सोमवार सुबह घना कोहरा लौट आया है। बीकानेर जिले से सहित श्रीडूंगरगढ़ अंचल में सड़कों पर दृश्यता शुन्य हो गई है। वाहन चालक सड़क किनारे रूक गए है वहीं रीट सैकेंड लेवल की परीक्षा देने ग्रामीण अंचल से बीकानेर जा रहें अभ्यर्थी खासे परेशान हुए है। गांव मोमासर से गाड़ी लेकर रवाना हुए परीक्षार्थी एक घंटे में मोमासर से श्रीडूंगरगढ़ पार करने में एक घंटे से अधिक समय लगा। परीक्षार्थियों ने बताया कि कोहरा सुबह 6 बाद गहरा हुआ और दृश्यता शून्य हो गई। बाना के आसाराम बाना ने बताया कि कोहरा फसलों के लिए लाभदायक रहेगा। बिग्गा के किसान बुधाराम जाखड़ ने भी इस कोहरे से फसलों की बढ़वान होने व किसान को लाभ मिलने की बात कही। गत दिनों से लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की थी परंतु सोमवार को तेज ठंड लौट आई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 21 जनवरी से बादलों की आवाजाही शुरू होगी व 24 जनवरी के बीच तेज बरसात, भयंकर मेघ गर्जना, आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावनाएं होगी। वहीं श्रीगंगानगर जिले सहित चूरू जिले के सरदारशहर, रतनगढ़, सुजानगढ़, तारानगर व राजगढ़ सहित बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ नोखा सहित जयपुर, सीकर, झुंझुनूं में मौसम बिगड़ेगा। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, डीडवाना क्षेत्रों में तेज बरसात के साथ आंधी तूफान के आसार जताए है। किसानों को पशुधन को सुरक्षित स्थानों पर रखने, कृषि उपकरण, ट्रैक्टर व मशीनरी को ढककर रखने, खुले खेतों व पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में छाया घना कोहरा, फसलों के लिए होगा लाभदायक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर दृश्यता हुई शून्य, परीक्षा देने रवाना हुए अभ्यर्थी खूब हुए परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में छाया घना कोहरा। (फोटो कैलाश चालिया)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीडी की रोही में छाया घना कोहरा। (फोटो-संतोष कुमार जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सालासर की रोही में छाया घना कोहरा। (फोटो- नंदू सेरड़िया)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन रोड पर छाया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में ठंड से कंपकंपी छुटी तो जला लिया अलाव और गर्माहट से ली राहत। (फोटो- राजू जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में छाया घना कोहरा। (बुधाराम जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में छाया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घुमचक्कर के निकट छाया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घने कोहरे से आम जनजीवन हुआ प्रभावित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में छाया घना कोहरा।