






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2026। क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है।
गांव मोमासर निवासी 23 वर्षीय राजूराम पुत्र भंवरलाल मेघवाल ने घर में ही बाखल में बने छपरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। रविवार सुबह परिजन छपरे में गए तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। एसआई पवन शर्मा मामले की जांच कर रहें है।



