May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2026। गत 9 जनवरी को क्षेत्र के गांव केऊ से गायब हुए युवक को श्रीडूंगरगढ़ थाने की पुलिस एवं गांव खारड़ा से गायब हुई युवती को नापासर पुलिस ढूंढने में जुटी थी, वहीं दूसरी और दोनो शनिवार देर रात को निजी वाहनों में ही पुलिस सायरन बजाते हुए कई गाडियों के काफिले के साथ गांव केऊ पहुंच गए। इससे पूर्व दोनो जने जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश भी हुए, जहां युवती ने अपनी ईच्छा से युवक के साथ जाने की बात कही। निजी वाहनों में पुलिस साईरन बजाते हुए एक साथ कई गाडियों का काफिला शनिवार देर रात गांव में पहुंचा तो वहां सनसनी भी फैल गई। इन गाडियों के गांव पहुंचने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, एवं कई ग्रामीणों ने सर्द रातों में निजी वाहनों में ही पुलिस सायरन बजाने का विरोध भी किया है। विदित रहे कि 21 वर्षीय युवक रामकरण की मां कमला देवी ने गत 12 जनवरी को रामकरण के 9 जनवरी से गायब होने की जानकारी देते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।