May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2026। विश्व के 100 से अधिक देशों में निर्यात होकर अपनी मजबूती व माईलेज का डंका विश्व भर में बजाने वाली भारतीय मोटरसाईकिल कम्पनी बजाज की विश्वसनीय सेवाएं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बालाजी मोर्टस द्वारा दी जा रही है। इन सेवाओं के दो वर्ष पूर्ण होने पर बालाजी बजाज द्वारा इन दो वर्षों के दौरान बजाज परिवार से जुडे ग्राहकों का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालाजी मोर्टस द्वारा इन दो वर्षों में बेची गई मोटरसाईकिलों के मालिक एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजन शामिल हुए एवं सभी ने एक स्वर में यही कहा कि हमारा बजाज देश का बजाज। इस मौके पर बजाज मोटरसाईकिल एवं चेतक स्कूटर चलाने वाले सैंकड़ों उपभोक्ताओं ने अपने संतुष्टिपूर्ण अनुभव भी बताए। इस मौके पर बजाज कम्पनी द्वारा विस्तारित किए गए सर्विस सेंटर का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर बजाज की ओर से आए रामचंद्रसिंह बीका ने ग्राहकों से मुलाकात की एवं उनके अनुभवों को जानते हुए बजाज कम्पनी को देश का मान बताया।

उठाया मकर सक्रांति आफॅर का लुफ्त, बसंत पंचमी तक चलेगा उपहारों का दौर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बजाज मोटरसाईकिलों के अधिकृत डीलर बालाजी बजाज द्वारा विस्तारित सर्विस सेंटर के लोकार्पण के मौके पर मकर सक्रांति ऑफर भी ग्राहकों को दिया गया। इस ऑफर के तहत बजाज कि प्लेटिना, सीटी-110, प्लसर, फ्रीडम, डोमिनार आदि मोटरसाईकिलों एवं चेतक स्कूटर की खरीद पर 11 उपहार ग्राहकों को दिए गए। बालाजी बजाज के विक्रम स्वामी ने बताया कि ग्राहकों में उत्सव के लिए खासा उत्साह रहा एवं ग्राहकों को प्रत्येक खरीद पर बडा ट्रेवलिंग बैग, ब्रांडेड कम्पनी का हैलमेट, सीट कवर, साइड बैग, मोबाईल स्टैड़, इयरफोन, बॉडी कवर, चाबी छल्ले, टिफिन, हैंडग्रिप व टेम्परेचर बताने वाली पानी की बोतल उपहार में दी जा रही है। साथ ही ग्राहकों को न्यूनतम ब्याज पर, कम कागजी कार्रवाही में आसान किश्तों का लोन त्वरित रूप से किया जा रहा है। ग्राहकों के उत्साह को देखते हुए बसंत पंचमी व गणतंत्र दिवस तक यह ऑफर जारी रखा गया है। वहीं 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर और गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को बाईक खरीदने वाले सभी ग्राहकों को भी यह उपहार दिए जाएगें।

आधुनिक मशीनरी, प्रशिक्षित इंजिनियरों द्वारा सर्विस सेवाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बजाज मोटरसाईकिलों व चेतक की कम्पनी स्टैण्डर्ड की सर्विस अब श्रीडूंगरगढ़ में भी मिलनी शुरू हो गई है। इसके लिए कम्पनी द्वारा नेशनल हाईवे पर सेसोमूं स्कूल के सामने बजाज के शो-रूम में आधुनिक मशीनरी भी लगाई गई है। बजाज के अधिकृत सर्विस सेंटर में बाईक लिफ्टें, स्पार्क क्लिनर, चैन क्लिनर, बैटरी मीटर एवं चार्जर, हाईड्रोलिक टूल्स, स्पेशन टूल्स आदि स्थापित किए गए है एवं साथ ही ग्राहकों की सेवाओं में सुविधाओं के साथ वेटिंग रूम भी बनाया गया है। कम्पनी द्वारा विस्तारित सर्विस सेंटर होने से ग्राहकों को कम्पनी की गांरटी, वारंटी, एक्सिडेंटल क्लेम, ओरिजनल पार्टस, स्पेशल बजाज इंजन ऑयल आदि की सेवाएं भी मिल सकेगी। बजाज शो-रूम के विक्रम स्वामी ने बताया कि बजाज कम्पनी द्वारा नई मोटरसाईकिलों की खरीद पर पांच साल की गारंटी एवं वारंटी दी जाती है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि ग्राहक गांरटी-वारंटी का लाभ लेने के लिए कम्पनी के अधिकृत सर्विस सेंटर में कम्पनी द्वारा निर्धारित किलोमीटर एवं समय में सर्विस होना व कम्पनी के ऑनलाईन पोर्टल पर चढ़ना जरूरी होता है। सामान्यतया देखा जाता है कि आमजन बाईक की सर्विस के संबध में जागरूक नहीं होते है एवं अपने आस पास ही सर्विस करवा लेते है। इस कारण बीएस-6 के आधुनिक इंजनों का पूर्ण प्रोटोकॉल से सर्विस नहीं हो पाती व आमजन को कम्पनी की गारंटी, वारंटी व क्लेम से वंचित रहना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि सभी ग्राहक अपनी मोटरसाईकिल की सर्विस संबधी कार्य कम्पनी के अधिकृत सर्विस सेंटर में ही करवाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथि राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने सत्तासर निवासी हुकमनाथ पुत्र मोहननाथ को सौंपी चाबी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथि विनोदगिरी गुसाई, विमल भाटी, ओमप्रकाश राजपुरोहित ने धीरदेसर पुरोहितान के श्रवण कुमार पुत्र गिरधारीलाल को सौंपी बाइक की चाबी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरिराम बाना, कुंभाराम घिंटाला, संतोष गोदारा सहित अतिथियों ने डॉ राजीव सोनी को बजाज चेतक की चाबी सौंपी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथि हेतराम जाखड़ ने डेलवां के हनुमानाराम पुत्र कालूराम को सौंपी बाइक की चाबी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथि रतनसिंह व रणवीरसिंह ने उदरासर निवासी रामलाल पुत्र मामराज को सौंपी बाइक की चाबी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बजाज कंपनी के सेल्स एएसएम रघुवीरसिंह सर्विस एएसएम जयप्रकाश सैनी ने लिखमीसर उत्तरादा निवासी जगदीश पुत्र राजूराम को चाबी सौंपी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालाजी बजाज के संचालक विक्रम स्वामी ने गुसाईंसर बड़ा निवासी चंदाराम गोदारा को चाबी सौंपी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथि राजपाल गोदारा ने गोगामेडी निवासी विकास पुत्र सुनील कुमार चौधरी को सौंपी बाइक की चाबी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संचालक विक्रम स्वामी ने राजासर बिकान सरदारशहर पवन सिंह राठौड़ को सौंपी नई बाइक की चाबी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तारानगर से आए मनोज खेतलान व अजय मूंडवाल ने कालूबास निवासी विशाल नाई को सौंपी नई बाइक की चाबी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शो रूम सदस्य मांगीलाल ने भोजास निवासी मीरा देवी पत्नी राजाराम सोनी को सौंपी बाइक की चाबी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शोरूम सदस्य अजय ने बिग्गाबास के मोहम्मद युनूस पुत्र अब्दुल गनी को सौंपी चाबी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्टाफ के अजय ने आड़सर बास के सद्दाम हुसैन पुत्र सरवर खान को सौंपी बाइक की चाबी।