May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-23 at 16.42.45

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2026। बीदासर रोड पर गांव रीड़ी से कुछ आगे एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई जिसपर सवार युवक गिर पड़े। एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रीड़ी के निकट बीदासर जा रहें एक बाइक पर सवार तीन युवक गिर पड़े। इनमें दो युवक चोटिल हुए है वहीं एक युवक जोधासर निवासी भानीराम पुत्र ताराराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से कुछ युवक तीनों को लेकर श्रीडूंगरगढ़ रवाना हुए और गांव बाना के पास डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादारों ने रेस्क्यू किया और उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां मेडिकल स्टाफ गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार दिया और बीकानेर रेफर कर दिया है।