May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-23 at 17.44.40

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2026। शुक्रवार सुबह पंचायत समिति सभागार में राज्य स्तरीय मेगा पीटीएम एंव निपुण मेला समारोह 2026 कार्यक्रम का आयोजन लाइव देखा गया। कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत शामिल हुए और माँ सरस्वती का पूजन किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनियां ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ अंचल के सभी सरकारी स्कूलों में आज राज्य सरकार के निर्देशानुसार मेगा पीटीएम, निपुण मेला व कृष्ण भोग के आयोजन हुए है। कार्यक्रम में विधायक सारस्वत ने शामिल हुए विद्यार्थियों को ज्ञान अर्जित करने के लिए ज्ञान का खोजी बनकर सच्चा विद्यार्थी बनने की प्रेरणा देते हुए अनुशासन, एकाग्रता, जिज्ञासा और कड़ी मेहनत को सच्चे विद्यार्थी के गुण बताए। विधायक ने बालिकाओं को शैक्षिणक रूप से आगे बढ़कर परिवार, गांव व देश का नाम रोशन करने की बात कही। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक चुग, रूपादेवी मोहता राउमावि के प्रधानाचार्य रामचंद्र सीलू, पीएमश्री ताल मैदान के राउमावि के उपप्राचार्य मदन कड़वासरा सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल सभी अधिकारी व विद्यार्थियों ने सीएम भजनलाल शर्मा का व्याख्यान ऑनलाइन सुना। विदित रहें क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में आज का दिन विद्यार्थियों के लिए आनंदित करने का दिन रहा। हजारों की संख्या में अभिभावकों स्कूलों में पहुंचे और बच्चों की शैक्षिक प्रगति के बारे में जाना। वहीं कृष्ण भोग के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न व्यजंनो के भोज करवाए गए। निपुण मेले में बच्चों ने रचनात्मकता का परिचय दिया व भिन्न भिन्न प्रकार के मॉडल सजाए। इस दौरान दिनभर उल्लास के साथ विद्यार्थी गतिविधियों में शामिल हुए व स्टाफ भी खासे सक्रिय रहें।
आड़सर राउमावि में उत्साह के साथ संपन्न हुए आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर के राउमावि में मेगा पीटीएम, निपुण मेला और कृष्ण भोग का आयोजन उत्साह के साथ संपन्न हुए। विद्यालय में बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी मनाई गई। मेगा पीटीएम में अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। निपुण मेले में कक्षा 1-5 के विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए। संस्था प्रधान पवन कुमार शर्मा और स्टाफ ने बच्चों के मॉडल की सराहना करते हुए उनकी हौसलाअफजाई की। शर्मा ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाए जाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्टाफ के किशोर सिंह, प्रियंका गोदारा, सीमा कविया, और प्रदीप कुमार, राजेश मोटसरा ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ अध्यापक गोवर्धन डूडी ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुआ सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुए निपुण मेला, मेगा पीटीएम व कृष्ण भोग के आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर के राउमावि में माँ शारदा का पूजन कर नेताजी सुभाष चंद्र जयंती भी मनाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर के राउमावि में मेगा पीटीएम, निपुण मेला व कृष्ण भोग के आयोजन संपन्न हुए। उपप्रधानाचार्य उषा थानवी ने बच्चों के मॉडल बनाने के प्रयास की सराहना की। यहां सरस्वती पूजन कर बसंत पंचमी व पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद जयंती भी मनाई गई। पूरा स्टाफ इस दौरान सक्रिय रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा के राउमावि में मेगा पीटीएम में शामिल होने पहुंचे बच्चों के अभिभावक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारन स्कूल में बच्चों को कृष्ण भोग में खीर जलेबी का भोज करवाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर नया के स्कूल में विद्यार्थियों को मीठे गुलगुले व बड़ो का भोज करवाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमृतवासी के स्कूल में बच्चों को कृष्ण भोग में खीर जलेबी का भोज करवाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर के सरकारी स्कूल में कृष्ण भोग में बच्चों को लड्डू भुजिया के साथ साग पूरी का भोज करवाया गया।