May 20, 2026
0000000000000

बरजांगसर में किया टीन शेड का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बरजांगसर में स्थित श्रीजसनाथ जी मंदिर प्रांगण में प्रधान कोटे से नवनिर्मित टीन शेड का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया। गोदारा ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया व मंदिर प्रांगण में आयोजित हो रही कथा में व्यासपीठ दर्शन भी किए। सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण नाथ सिद्ध ने साफा व शॉल से गोदारा का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान भानीनाथ, श्रवणनाथ, हंसराजनाथ, प्रभुनाथ, सुखरामनाथ, नरपतसिंह, अर्जुनराम सियाग, तोलाराम सियाग, हनुमाननाथ, मोटनाथ, ओमप्रकाश गोदारा, भंवरनाथ, भारूराम सियाग, भंवरनाथ, ओमनाथ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।


उपखंड कार्यालय में महात्मा गांधी को दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा की अगुवाई में उपखंड कार्यालय में शहीद दिवस पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्मिकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर रामधुन संगीत के साथ पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी की शिक्षाओं का स्मरण किया गया। शुभम शर्मा ने कार्मिकों को शहीदों के मूल आदर्शों पर चलते हुए कर्तव्य-पालन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, नायब तहसीलदार सहित उपखंड कार्यालय व तहसील कार्यालय के सभी कार्मिक शामिल रहें।