May 20, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2026। सूडसर के उपडाकघर को अन्यत्र स्थानांतरित करने का निर्णय निरस्त करवाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक ताराचंद सारस्वत ज्ञापन दिया है।
भाजपा के सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी ने बताया कि विधायक को बताया कि सूडसर सहित आसपास के गांवो में 76 सालों से निरंतर सेवा दे रहा है। इस डाकघर के स्थानांतरण से अनेक गांवो के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। स्वामी सहित भाजपा ओबीसी मोर्चा आईटी संयोजक रेवंत सैन, सनी मोदी, मांगीलाल स्वामी विधायक से मुलाकात में शामिल रहें। विधायक ने केंद्रीय कानून मंत्री से फोन पर वार्ता की और डाकघर को गांव की धरोहर बताते हुए इसे सूडसर में ही रखे जाने का सिफारिश की। सदस्यों ने बताया कि सांसद ने उपडाकघर को यथावत रखने का आश्वासन दिया। बता देवें गांव में भी उपडाकघर के सामने ही ग्रामीण इसे यथावत रखने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहें है। धरनार्थी डाक विभाग से यथावत रखें जाने का औपचारिक आदेश पारित करने की मांग कर रहें है।