August 30, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2020। धीरदेसर चोटियान में शहीद राकेश चोटिया को श्रद्धांजलि देने के साथ ही पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रधान सावित्री देवी व जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल को 21-21 हजार रुपयों की मालाएं पहनाई गई। ग्रामीण महिलाओं ने प्रधान को बेस देकर व फूलमालाएं पहना कर सम्मान किया। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा को साफा बंधवाया गया व शॉल उढ़ा कर ग्रामीणों ने गांव के विकास की मांग की। समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम थोरी, जिला परिषद सदस्य हरीराम गोदारा, टेमाराम मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य जशोदा देवी भादू, अनिता देवी सारण, सीमा देवी कड़वासरा, सुशीला देवी बिश्रोई, रूकमणी देवी, सावित्री देवी का सम्मान किया गया। क्षेत्र के कांग्रेसी नेता रामप्रताप, विमल भाटी, सीताराम बाना, प्रभुराम गोदारा, राजेश मंडा, मदन भादू, लालाराम कड़वासरा, भल्लूराम बिश्रोई, मोतीराम बाना, गौरधन खिलेरी, हेतराम जाखड़, ओम बाना,भीखाराम जाखड़, श्रवण जाखड़, मघाराम पुनिया, मदन सारस्वत, चांद चाहर, का भी स्वागत किया गया। समारोह का आयोजन पूर्व पंचायत समिति सदस्य मघाराम चोटिया, सरपंच रामचन्द्र चोटिया, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपीराम जानूं सहित समस्त ग्रामीणों ने किया। सभी जनप्रतिनिधियों ने गांवो में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।