






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2020। संयुक्त किसान संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को तेजा मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया और आज कार्यकर्ताओं ने गांवो में संपर्क कर बैठक में भाग लेने के लिए प्रचार किया। समिति के संयोजक सोहनलाल गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 4 जनवरी को एक किसान आम बैठक का आयोजन कर क्षेत्र के किसानों द्वारा आंदोलन में सहयोग करने की रणनीति तय की जाएगी । बैठक में किसान चेतना मंच के हरिराम गोदारा, जाट महासभा के पुनमचंद नेण, कर्मचारी नेता बालाराम मेघवाल, छात्र नेता संदीपकुमार मेघवाल, सहित अनेक किसानों ने भाग लिया और नए कृषि कानूनों को काले कानून बताते हुए विरोध किया। आज कार्यकर्ता गांव बेनिसर, लखासर, जोधासर, शेरुणा, सूडसर, लिखमीसर, बापेऊ, ऊपनी, कल्याणसर, धनेरू, बाना पहुंचे व अभियान का प्रचार किया। आज के प्रचार अभियान में प्रकाश गांधी, सन्दीप जयपाल, नारायण नाथ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



