May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दो बड़े खेल आयोजन हुए, गांव मिंगसरिया में कुश्ती दंगल आयोजित हुआ एवं गांव कुंतासर में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पढ़ें दोनो खेल आयोजनों की खबर, देखें फोटो।
कुश्ती में लगाया दमखम, पहलवानों ने जीते नकद पुरस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2026। क्षेत्र के गांव मिंगसरिया में बुधवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से गांव के मुख्य गुवाड़ में आयोजित किए गए इस कुश्ती दंगल में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के कई नामी पहलवानों ने भाग लिया एवं जबरदस्त जोर-आजमाईश की। रैफरी की भूमिका अशोक सिंह मिंगसरिया, ओमप्रकाश जाखड़ धर्मास, नरेन्द्र जाखड़ गुंसाईसर ने निभाई एवं किशनाराम सारण, किशनलाल सोनी, टीकूराम गोदारा, नेमाराम प्रजापत, खंगसिंह बिदावत, दुलाराम ज्याणी, शिवरतन नाई सहित बड़ी संख्या में गांव के मौजीज लोग मौजूद रहे। सैंकड़ों की संख्या में मौजूद रहे युवाओं ने पहलवानों की जम कर हुटिंग की एवं पहलवानों ने भी नशामुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी।


कुंतासर में शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2026। क्षेत्र के गांव कुंतासर में श्रीहरिराम बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत गुरूवार से हुई। यहां के खेल मैदान पर भाजपा मोमासर मंडल महामंत्री मेघराज सोनी व ग्राम पंचायत सरपंच ऊंकाराराम ने अतिथि रूप में फीता काट कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। इस दौरान दुर्गाराम, रामनिवास, गणेश सोनी, बाबूलाल, रामकरण नायक, विजयपाल, मामराज, भंवरलाल, मोहनराम, सीताराम, अर्जुनराम, रामलाल, लालाराम, गोपीराम आदि ग्रामीण मौजूद रहे एवं सभी ने खेल भावना से खेलने की बात कही। प्रतियोगिता में 8 टीमें भाग ले रही है एवं विजेता टीम को 31हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।