August 30, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2026। इन दिनों शादी-विवाह का सीजन चल रहा है एवं क्षेत्रवासी बडे़ ही उल्लास के साथ इन विवाह समारोहों में भाग लेकर खुशियां बांट रहे है। ऐसे में जब नए नोट मिल जाएं तो यह खुशियां दुगुनी हो जाती है एवं क्षेत्र के 500 से ज्यादा लोगों को एसबीआई द्वारा यही खुशियां दी गई है। एसबीआई के चेस्ट ब्रांच शाखा प्रबंधक गौतम कुमार ने बताया कि बैंक द्वारा ग्राहकों को दस, बीस, पचास के नोटों की नई गड्डियां उपलब्ध करवाई गई है। ग्राहकों को अपने खाते में से नकदी आहरण के रूप में अधिकतम एक गड्डी प्रदान की गई एवं करीब 500 से ज्यादा खाता धारकों को सेवाएं दी गई। बैंक द्वारा जल्द ही ऐसा एक और विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। बुधवार को आयोजित किए गए इस एकदिवसीय नए नोट वितरण शिविर के लिए अलग से काऊंटर लगाया गया एवं जोरदार भीड़ उमड़ी रही व कस्बे के दुकानदारों एवं ग्राहकों ने एसबीआई सहित स्थानीय ब्रांच कार्मिकों का आभार जताया।