






खेजड़ी कटाई के विरोध में आगे आए युवा, दिया आंदोलन को सर्मथन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2026। बीकानेर में चल रहे खेजड़ी कटाई पर रोक की मांग के आंदोलन में धीरे धीरे पूरे राज्य के युवा जुड़ रहे है। गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं ने भी सामूहिक रूप से आंदोलन को सर्मथन दिया एवं एसडीएम को ज्ञापन देकर खेजड़ी कटाई पर पूर्णतया रोक की मांग की। युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में खेजड़ी संरक्षण का कठोर कानून इसी विधानसभा सत्र में लाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जयप्रकाश मंडा, मुकेश ज्याणी, गौरव टाड़ा, जावेद, राजेन्द्र स्वामी, मदन प्रजापत, राजाराम गोदारा, सुभाष जावा, अमीर खोखर आदि शामिल रहे। 
भादू ने भेजा आरती डोगरा को ज्ञापन, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाही की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2026। जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू ने डिस्काम्स अध्यक्ष आरती डोगरा को पत्र भेज कर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सडक से सटाकर विद्युत पोल लगाने जैसा गैर जिम्मेदाराना कार्य करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाही करने की मांग की है। भादू ने इन अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण गांव देराजसर एवं नारसीसर के कृषि कुंओं वाले किसानों को होने वाली समस्याओं के बारे में बताया। भादू ने ज्ञापन में बताया कि लाईन नियमविरूद्ध खड़े करने के कारण पूरी नहीं की जा पा रही व इस कारण किसानों की वोल्टेज समस्याएं लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाही करने एवं तुंरत प्रभाव से लाईन का कार्य सही स्थान पर पोल करवा कर पूर्ण करवाने की अत्यंत आवश्यकता है। भादू ने इसके अभाव में आंदोलन की चेतावनी भी दी है।



