May 20, 2026
00001

शिव धोरा पर शिवपुराण कथा में पंडित विष्णुदत्त ने बताया सती प्रंसग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2026। कस्बे में धोलिया रोड़ पर संतों की तपोस्थली ओंकारेश्वर महादेव मंदिर शिव धोरा में श्रृद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित की जा रही सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में चौथे दिन कथा वाचक पंडित विष्णुदत्त शास्त्री ने कई प्रसंगों का उल्लेख करते हुए शिव की महिमा बताई। महाराज ने मां सती द्वारा श्रीराम पर संदेह करने एवं शिव द्वारा सती का त्याग करने वाले प्रसंग का उल्लेख करते हुए भक्ति को ही सर्वोच्च शक्ति बताया। 9 फरवरी से शिवरात्रि 15 फरवरी तक आयोजित हो रही इस कथा में प्रतिदिन दोहपर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा प्रवचन हो रहे है एवं बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पहुंच रहे है।

मुक्तिधाम में संत संतोष सागर ने किया गणेश प्रादुर्भाव का उल्लेख।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2026। गौमाता भंडारा गौशाला समिति द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर गौसेवार्थ आयोजित की जा रही सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में चौथे दिन गुरूवार को कथावाचक संत संतोष सागर ने भगवान श्री गणेश के प्रादुर्भाव का प्रसंग उल्लेखित किया। कथा में गुरूवार को मुख्य यजमान दीनदयाल कडेल रहे एवं बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पहुंचें। इस दौरान संत ने गौसेवा में जुटे रहने से समस्त देवताओं की भक्ति स्वत: ही हो जाने की बात कही।