






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में मौसम बदल गया है और रिमझिम शुरू हो गई है। गांव बिग्गाबास रामसरा में आज शाम हल्की बूंदाबांदी हुई है। बता देवें मौसम विभाग ने बीकानेर चूरू सहित 25 जिलों में 18 फरवरी को बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने शाम तक ठंडी हवा चलने, बादल छाने व हल्की व मध्यम बरसात की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, अजमेर, टोंक, नागौर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, उदयपुर और राजसमंद में बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है।




