May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-02-17 at 21.18.40

1- गांव कुंतासर में पहलवानों ने दिखाया दमखम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को क्षेत्र के गांव कुंतासर में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई क्षेत्रों के पहलवानों ने भाग लिया एवं ग्रामीणों ने उत्साह के साथ खिलाड़ियों की हूटिंग की। प्रतियोगिता में गांव मोमासर के पहलवान जेठाराम गोदारा विजेता बन कर केसरी बने एवं अर्जुनसर के मुकेश गोदारा उपविजेता रहे। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर ग्रामीणों ने सम्मानित किया। ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान गांव के युवा रामलाल जांगू ने गांव के युवाओं को शारीरिक मजबूती का महत्व बताते हुए पारम्परिक खेलों को जीवन में शामिल करने की अपील की। ओमप्रकाश जांगू, बजरंग सहू, सोहनलाल सहू, भंवराराम रायल, केशुराम जांगू, किशनाराम सहू, आशाराम सहू, भैराराम नायक, गिरधारी मेघवाल, शंकरलाल, रामरतन सहू आदि उपस्थित रहे।

2- कस्बे के युवा ने प्रदेश स्तर पर जीता वेट-लिफ्टिंग में रजत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के युवा राम कुकणा ने राज्य स्तर पर वेट लिफ्टिंग में रजत पदक प्राप्त किया है। राजस्थान स्टेट पॉवर लिफ्टिंग एसोसीएशन द्वारा उदयपुर में 14वीं राजस्थान सीनियर क्लासिक पॉवर चैम्पियनशिप आयोजित की गई।  इस प्रतियोगिता के 74 किलो भार वर्ग में खेलते हुए राम कुकणा ने स्कायट में 185, बैंचप्रेस में 132.5, डेड-लिफ्ट में 252.5 कुल 570 किलो वजन उठा कर रजत पदक प्राप्त किया है।